सांगानेर: जयपुर के चाकसू थाना इलाके में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी अचानक भीषण आग, स्कूल जा रही छात्राएं बाल-बाल बचीं
जयपुर के चाकसू क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्कूल जा रही छात्राओं की चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। छात्राओं की सूझबूझ से वे समय रहते स्कूटी से उतर गईं, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। दरअसल घटना चाकसू के निमोड़िया रोड स्थित मैदा फैक्ट्री के पास की है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।