कुम्हेर: कुम्हेर में गंदगी का समाधान नहीं हुआ, जगह-जगह गंदगी से कॉलोनी के लोग परेशान
कुम्हेर कस्बे के लोगों ने बताया कि पंचायत समिति तथा थाने के गेट के सामने एक कच्ची पोखरा में गंदगी जमा होने से आमजन परेशान है, बारिश का पानी पोखरा में जमा होने से अब गंदगी सड़ने लगी है जिससे बदबू कीड़ा मच्छर आदि उत्पन्न हो रहे हैं, कस्बे के लोगों ने बताया कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है