मोहनलालगंज: बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा की टक्कर से किसान की मौत, चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप
नगराम थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। मितौली गांव निवासी शीला देवी के मुताबिक उनके पति जियालाल शुक्रवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि आदमपुर-मितौली गौशाला के पास इंदिरा नहर मार्ग पर सिरौना गांव के अजीत और सुजीत ने शराब के नशे में लापरवाही से ई-रिक्शा चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।