देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के समापन वर्ष में महेश्वर नगर को एक नई सौगात मिली है। नगर के पर्यटन सुविधा केंद्र एवं ग्रंथालय भवन में रविवार को "अहिल्या प्रसादम" का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को महेश्वर की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है।