झांसी: चिरगांव के छीरोना नहर में नहाते समय युवक का पैर फिसला, डूबने से हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 31, 2025 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड छीरोना नहर में नहाते समय युवक पैर फिसलने से नदी में गिर गया। वही आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। और मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड छीरोना नहर का है। मृतक का नाम संजय कुशवाहा है।