झांसी: झांसी में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी हवाओं से मौसम में हल्की ठंडक आई, तापमान 2.4 डिग्री गिरा
Jhansi, Jhansi | May 31, 2025 झांसी में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। शनिवार सुबह से तेज धूप खिली है, हालांकि पूर्वी हवाएं चलने से धूप की तपस कम महसूस हो रही है। शाम तक हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ में आंधी भी चल सकती है। गुरुवार से चल रही पूर्वी हवाओं की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री गिरकर 40.2 डिग्री पर पहुंच गया हैं।