दानापुर–साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स काटकर ज्वेलरी व नगदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बरियारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर हुई। मामले को लेकर रेल पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी काजल कुमारी अपने बच्चों के साथ दानापुर–साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थीं।