शाजापुर: शाजापुर मंडी में 15 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, लहसुन ₹12 हजार प्रति क्विंटल तक बिका
शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को अनाज, दलहन, तिलहन और सब्जी वर्ग मिलाकर 15 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी में सबसे ज्यादा आवक प्याज की रही, जबकि लहसुन ने तेज भाव दिखाते हुए किसानों को राहत दी।मंडी में कुल 15 हजार 221 क्विंटल उपज पहुंची। इसमें प्याज की सर्वाधिक 10 हजार 50 क्विंटल आवक दर्ज हुई। लहसुन 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका,