मनावर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता प्रवचन कार्यक्रम, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक ज्ञान।मनावर नगर के धार रोड स्थित खंडेलवाल मांगलिक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता प्रवचन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम केंद्र की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।