खरगौन: पानी के लिए सड़क पर उतरे किसान: खरगोन में 250 से ज्यादा किसानों ने किया हाईवे जाम, 2 घंटे थमा ट्रैफिक"
खरगोन जिले में पेयजल संकट और सूखे नदी-नालों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को खंडवा-बड़ोदरा हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। लाखी बिलाली क्षेत्र के चार गांवों के 250 से अधिक किसान सुबह करीब 11:30 बजे सड़क पर उतर आए। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों की मांग थी कि पिपलाई टैंक से नहर का पानी नदी-नालों में छो