पूरनपुर: धनाराघाट मार्ग पर आवागमन शुरू, लोगों को मिली राहत
पूरनपुर। में हुई तेज बारिश के बाद धनाराघाट रोड पर शारदा नदी के पास कच्चा मार्ग पानी भरने और कीचड़ के कारण बंद हो गया था। कई वाहन रास्ते में फंस गए थे, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट लगाकर सड़क पर भरा पानी निकाला। लगातार प्रयास के बाद मार्ग पर दोबारा से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।