ऊना: जिला इंटक ऊना इकाई 24 फरवरी तक किसी भी आंदोलन व बैठक में नहीं लेगी भाग: राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव जगत राम शर्मा।
स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के अचानक निधन के चलते हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला की इंटक इकाई ने 24 फरवरी तक किसी भी आंदोलन, धरना व बैठक में भाग न लेने का फैसला किया है। बुधवार को यह बात राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने ऊना में कही। उन्होंने कहा कि क्योंकि इंटक भी कांग्रेस पार्टी का अग्रणी संगठन है और दुख-सुख में कांग्रेस के साथ खड़ी है।