पन्ना: हाउसिंग बोर्ड की बड़ी लापरवाही: प्राणनाथपुरम में सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से अंदर गिरी गाय, 3 घंटे चला रेस्क्यू।
Panna, Panna | Jul 4, 2026 पन्ना में हाउसिंग बोर्ड की बड़ी लापरवाही उजागर! प्राणनाथपुरम कॉलोनी में बिना सरिये के बना सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से उसमें एक गाय गिर गई। रातभर फंसी रही गाय को स्थानीय लोगों और नगर पालिका ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। होमगार्ड टीम संसाधनों की कमी बताकर लौट गई। नागरिकों ने अब दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।