बलरामपुर: महादेव मिसिर में नवरात्रि पूजन के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया
महादेव मिश्र में नवरात्रि पूजन अर्चन के बाद सुबह 10:00 बजे कन्या पूजन का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं के पैर धुल कर रोली अच्छत लगा कर पूजन किया गया। देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर स्वयं के परिवार के वह गांव समाज के कल्याण की कामना की गई। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कल शनिवार 12 सितंबर को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।