बलरामपुर: पात्र राशन कार्ड धारकों को 2028 तक चावल दिए जाने की प्रधानमंत्री की घोषणा का कार्ड धारकों ने किया स्वागत
पात्र राशन कार्ड धारकों ने 2028 तक निशुल्क चावल दिए जाने के प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सरकारी उचित दर विक्रेता राशन की दुकान पर राशन कार्ड धारकों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए प्रधानमंत्री जी का सराहनीय कार्य है और हम सभी लोग इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।