सिवनी: खैरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
Seoni, Seoni | May 16, 2026 सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। शनिवार को बताया गया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सूर्यनारायण मर्सकोले को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।