ग्वालियर गिर्द: आखिरकार दूसरे दिन मिल सका मेडिकल छात्र आयुष का शव, परिजन ग्वालियर पहुंचे
गजराराजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के दो छात्रों के डूबने के मामले में दूसरे छात्र आयुष श्रीवास्तव की लाश को राहत दल ने 19 घंटो की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर को बरामद कर लिया आयुष की लाश करीब चालीस फीट गहरी चट्टानों और झाडियों में फंसा हुआ था। दूसरे छात्र गोपाल अग्रवाल की लाश शनिवार को ही बरामद हो गई थी।पूरे मेडिकल कालेज में इस वक्त गमगीन माहौल है।