अंबिकापुर: डीएपी की कमी पर मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी का बड़ा बयान, कहा- यूरिया की नहीं होगी किल्लत
छत्तीसगढ़ मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में फिलहाल डीएपी खाद की कमी जरूर है ।लेकिन यूरिया की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की परेशानी जल्द दूर होगी क्योंकि विदेश से डीएपी के दो बड़े जहाज भारत पहुंचने वाले जिसके बाद प्रदेश में खाद की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।