दनियावां: विश्व पर्यावरण दिवस पर दनियावां के शहरी व ग्रामीण इलाकों में समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण।
दनियावां के शहरी व ग्रामीण इलाकों में विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने बृक्षारोपण किया है। आज दिनोभर वृक्षारोपण की होड़ मची रही है। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। समय रहते वृक्ष लगाकर काबू नहीं किया गया तो भयावह परिणाम भुगतना होगा। विकास की अंधी दौड़ में जनमानस ने पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचाया है।