अकबरपुर: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संगसियापुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च स्तरीय शांति समिति की बैठक की
जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा विधिक प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से ग्राम संगसियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में गाँव के सभी पक्षों, प्रमुख नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक उच्च स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।