मनेर: हल्दी छपरा गंगा घाट से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया
Maner, Patna | Oct 30, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गंगा घाट से पुलिस ने सूचना पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। अज्ञात के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। मामला गुरुवार की सुबह 8:25 के करीब की बताई जा रही है।