मौ थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बुधवार को लगभग 3 बजे बताया।कि फरियादी रामवीर गुर्जर निवासी ग्राम सौरा ने थाना आकर सूचना दी। कि मंगलवार शाम 06:30 बजे राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर को रूप सिंह धोबी एवं लक्ष्मण धोबी, निवासी ग्राम माहो, थाना मालनपुर ने पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को लगभग 1 बजे पीएम कराया।