नानपारा: नानपारा में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में सूनी रहीं सड़कें, लू के थपेड़ों से लोग घरों में दुबके रहे
नानपारा क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय नानपारा की मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। सामान्य दिनों में चहल पहल से भरे रहने वाला बाजार सूना