सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में फर्जी दस्तावेज के आधार पर रसायन विज्ञान का प्रवक्ता बनकर डेढ़ दशक तक नौकरी करने वाले फर्जी प्रवक्ता शिवाकांत पांडेय पुत्र स्व. रामकृष्ण पांडेय के खिलाफ प्रबंधक ने थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कॉलेज ने पहले ही उनकी सेवा समाप्त कर दी है।