सिवनी: सिवनी पुलिस का नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, एक रात में 77 वारंटी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Jun 7, 2026 सिवनी जिलेभर में गत देर रात से रविवार सुबह तक चलाए गए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान में 138 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए 32 स्थायी वारंटी और 45 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं 51 निगरानीशुदा और 56 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की जांच की गई तथा होटल, ढाबों और संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई।