नरसिंहपुर: वर्षा पूर्व नगर पालिका क्षेत्र के नाला-नालियों की साफ सफाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिले में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष पूर्व जलप्लावन को रोकने के लिए शहर में स्थित बड़े नाल नालियों की वृहद सफाई आरंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने इन कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने नेहरू वार्ड स्थित झरना, निरंजन वॉर्ड कर्बला स्थित सिगरी नदी के दोनों पाटो की साफ सफाई का अवलोकन किया।