नरसिंहपुर: राजमार्ग चौराहे पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करते चार डम्पर किए जब्त
कलेक्टर के निर्देशन में जिले में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध परिवहन के संबंध में जिला सागर से गिट्टी परिवहन कर रहे चार डम्परों पर राजमार्ग चौराहा में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अंतर्गत खनिज विभाग तथा पुलिस थाना सुआतला द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।