कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम पंचायत नेगुवां में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद भी किया। चौपाल में 15 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों द्वारा दिये गये विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।