नरसिंहपुर: कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर की जा रही कार्रवाई
कलेक्टर निर्देशन में जिला अंतर्गत जारी कार्रवाई के चलते अवैध परिवहन के संबंध में जिला सागर से गिट्टी परिवहन कर रहे चार डंपरों पर राजमार्ग चौराहे में जिला स्तरीय स्टॉक फोर्स के अंतर्गत खनिज विभाग तथा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवध परिवहन कर रहे 4वाहनों पर 6 लाख 1174 6 पैसे का जुर्माना प्रस्तावित किया।