नरसिंहपुर: "निर्झरणी महोत्सव" की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान
राज्य शासन के निर्देशानुसार 16 फरवरी 2024 को नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बरमान घाट में "निर्झरणी महोत्सव" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पन्न किया जाएगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बरमान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।