मंदसौर: पशुपतिनाथ मंदिर के पास कार से 2 दो तस्करों से सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट जब्त
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर के समीप एक कार से 4,000 ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है,