कसमार: कसमार व जरीडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा के खिलाफ सहयोगिनी संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Kasmar, Bokaro | Nov 26, 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा के खिलाफ दिवस के अवसर पर, बोकारो जिले में सक्रिय संस्था 'सहयोगिनी' ने आज सघन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था ने कसमार, जरीडीह और चंद्रपुरा प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक और जन जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध होने वाली हिंसा को समाप्त करने का संदेश दिया। आज से 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई।