बबेरू: बबेरू में मृतक सिपाही का शव पहुंचते ही मां फफक-फफक कर रोई, गार्ड ऑफ ऑनर सलामी के बाद किया गया अंतिम संस्कार
Baberu, Banda | May 6, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योजा व हाल मुकाम पता तिंदवारी रोड के रहने वाले अशोक कुमार साहू उम्र 30 वर्ष जो उरई जालौन में कांस्टेबल पद पर तैनात था, जो हरियाणा में दबिस देने के लिए पुलिस टीम के साथ गया हुआ था। जिसकी सड़क हादसे में हरियाणा मे सिपाही अशोक साहू की मृत्यु हो गई। आज बुधवार को मृतक सिपाही का शव घर पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार किया गया।