हज़ारीबाग: हजारीबाग में विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार शाम सेवा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने और आतिशबाजी से हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मोदी के दीर्घायु की कामना की और उनकी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण व विकास का आधार बताया।