गोरखपुर जिले की कैम्पियरगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वे तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन पिछले एक माह से जारी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार का रवैया ठीक नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी विनीत सिंह तहसील मुख्यालय पहुंचे।