खगड़िया: हरदिया गांव में रास्ता विवाद में अधेड़ की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में रविवार सुबह दस बजे को रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान प्रभास मनी रंजन के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया कि रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के दौरान कहासुनी के बाद व