अजीतमल: ग्राम हरपालपुर में आंधी से दीवार ढही, मलबे में दबकर भाभी की मौत, नन्द घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जालौन जिले के थाना रामपुरा क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी जगरानी (42) पत्नी सुरेंद्र निषाद रविवार को अपने नंदोई लेख