शुक्रवार को बाल दिवस था, सभी स्कूलों में बाल दिवस के मौके पर बाल मेलों का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया शिक्षकों और उनके पलकों ने उन्हें प्रोत्साहित भी किया। वहीं शहर के एक समाज सेवी धर्मेंद्र कुशवाहा पिछले कई सालों की तरह इस बार भी शुक्रवार शाम 5 बजे बेतवा नदी के किनारे स्थित झोपड़िया में रहने वाले उन बच्चों के बीच ड्राईंग बुक-कलर दिए।