सिवनी मालवा नगर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सांदीपनी स्कूल के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के नाम पर सड़कों पर स्टंट किए। सैकड़ों स्टूडेंट जीप, कार और ट्रैक्टरों पर सवार होकर तेज डीजे की धुन पर मुख्य सड़कों से गुजरे। इस दौरान कई छात्राएं जीप के बोनट पर बैठी थीं। वही जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने इस घटना को नियम विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि फेयरवेल