परसिया: खमराजेठू में सेन समाज की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ,एएसआई बनने पर राजकुमार सराठे का किया सम्मान
खमराजेठू के सेन मंदिर में सेन समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण परिचय सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया। शनिवार को तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। तिलक लगाकर नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से एएसआई के रूप में पदोन्नत होने पर राजकुमार सराठे और उनकी धर्मपत्नी महिला जिलाध्यक्ष नीतू सराठे का सम्मान किया ।