बीना: ग्राम वारधा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत पत्नी घायल, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 4, 2026 भुजबल प्रताप कुंजीलाल अहिरवार निवासी ग्राम हींगटी अपनी पत्नी चंदाबाई के साथ खुरई से लौट रहे थे। तभी बुधवार की रात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जिसमें पत्नी घायल है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घाट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया।