सुपौल: सुपौल में घर पर चढ़कर हमला, महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट का आरोप; 11 नामजद के खिलाफ शिकायत
Supaul, Supaul | Jun 7, 2026 सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी वार्ड संख्या-01 में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला, मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. हिफजुर्रहमान ने सदर थाना में आवेदन देकर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।