दरा-तीन धार मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही भैंसों के झुंड को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 5 में से 4 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृत भैंसों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।