धानेपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी तौव्वाब हुसैन (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भूत-प्रेत के संदेह में मासूम रज़ा पर गैंड़ासा से सिर व गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी उंगली भी कट गई। सोमवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी तौव्वाब हुसैन को बग्गी रोड गोण्डा–उतरौला मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।