बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के नरौली में जगदंबा मंदिर के पास आग से किसान की ढाई बीघा गेहूं की फसल राख
बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत नरौली स्थित जगदंबा मंदिर के समीप शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लगने से किसान धर्मेंद्र सिंह की करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है,हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा जली हुई सिगरेट फेंकने से खेत में आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की