बालोद: चिखलाकसा में नाबालिग छात्राओं से चाकू की नोक पर दो मोबाइल लूटे, डेढ़ माह बाद पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
Balod, Balod | Jun 29, 2026 दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं से चाकू दिखाकर दो युवकों द्वारा मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है, लेकिन परिजनों ने बदनामी के डर से तत्काल रिपोर्ट नहीं कराई। अब पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।