सुपौल: कोसी नदी में डूबी चार लड़कियों में से आखिरी राधिका का शव मिला, सुपौल में पोस्टमार्टम, परिवार में मातम
Supaul, Supaul | Apr 24, 2026 सुपौल जिले के गोपालपुर सिरे स्थित कोसी नदी में 22 तारीख को हुए दर्दनाक हादसे में डूबी चार लड़कियों में से आखिरी लड़की राधिका कुमारी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहले तीन अन्य लड़कियों के शव पहले ही मिल चुके थे, जबकि राधिका की तलाश लगातार जारी थी। उसका शव उसी स्थान के समीप मिला, जहां वह अन्य लड़कियों के साथ नहाने गई थी।