चैनपुर: सिविल सर्जन कार्यालय में अवैध वसूली व ब्लड बैंक में खून की कालाबाजारी के खिलाफ डीसी लें संज्ञान: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे पलामू सिविल सर्जन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व ब्लड बैंक में पदस्थापित कर्मियों द्वारा खून की कालाबाजारी पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।