मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, दो घायल, चालक फरार, बस में बच्चे न होने से बड़ा हादसा टला
Meerut, Meerut | May 2, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।