गंगोलीहाट में कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक धानिक के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसे मसलों को लेकर युवाओं की बढ़ती चिंता को उजागर किया गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है।